फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला को रौंदते हुए ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। चोपन नगर स्थित काली मंदिर के पुजारी के परिवार की दुर्गावती देवी पत्नी कमलेश तिवारी (42) अपने देवर लवकुश तिवारी के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज स्थित भवानीपुर गांव जा रही थी। पटवध स्थित नाले की पुलिया पार करने के बाद पीछ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हेलमेट पहना होने के कारण लवकुश बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पिता पन्नूगंज के कोरियांव निवासी पारसनाथ देव की तहरीर पर राजस्थान नंबर के ट्रक व उसके चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें