फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थानांतर्गत सोनवट गांव के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद फरार बोलेरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी शंभू मुसहर (35) ने बताया कि उसकी पत्नी निरमा (30) के दांत में दर्द था। उसके उपचार के लिए वह सोमवार की शाम पत्नी को लेकर खलियारी गया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे लौटते समय सोनवट गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया, जहां डाक्टर ने निरमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शंभू का उपचार चल रहा है। सूचना पर पन्नूगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी पन्नूगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद फरार चल रहे बोलेरो की तलाश की जा रही है।
ट्रक-हाइवा में भिड़ंत, डेढ़ घंटे केबिन में फंसा रहा चालक
विंढमगंज। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में रीवा-रांची राजमार्ग पर मंगलवार को दोपहर में ट्रक और हाईवा में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक का चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गंभीर हालत में ट्रक चालक को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई। दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही कोयला लदे ट्रक जैसे ही जोरुखाड़ गांव में पहुंचा सामने से आ रहे हाईवा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का चालक विजय कुमार (45) निवासी बैरपान थाना अनपरा डेढ़ घंटे तक केबिन में ही फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें