फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव में मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हाे गए।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी अजय (25) पुत्र गोविंद अपने दो साथियों के साथ बाइक से नई बाजार क्षेत्र के कुसुम्हा गया था। देर रात तीनों राबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर सजौर-बिजौली के बीच बाइक अनियंत्रित होने से तीनों गिर पड़े। जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी नई बाजार संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें