फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुत्तों से बचने में गड्ढे में गिरे बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के गढ़वा गांव में शनिवार की रात कुत्तों के दौड़ाने से भाग रहे बाइक सवार गड्ढे में गिर गए। हादसे में बाइक चला रहे राजमिस्त्री की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तेंदुई ग्राम पंचायत के केवटा गांव निवासी ओमप्रकाश कोल (37) राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार की रात वह अपने परिवार के ही लवकुश (20) के साथ गुरुवल क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गढ़वा गांव में सहकारी समिति के पास पहुंचते ही कुत्ते भौंकते हुए उसकी बाइक के पीछे दौड़ने लगे। उनसे बचने बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में गिर गए। हादसे में दोनों बाइक सवार गिरकर अचेत हो गए।
लवकुश ने बताया कि रविवार की सुबह उसे होश आया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसने ओम प्रकाश को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर शोर मचाने लगा। आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर देखा तो ओमप्रकाश की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार, उप निरीक्षक अजय पांडेय ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल लवकुश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें