फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में एक ही जगह पर चार मौत: पीपल का पेड़ बना काल, बाइक टकराने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 17 Jan 2023 02:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र निवासी विष्णु कुमार पुत्र अजय हरिजन एवं उसका फुफेरा भाई दिलीप कुमार पुत्र विन्ध्येश्वरी निवासी बुटबेढ़वा थाना विंढमगंज मंगलवार की रात दस बजे दुद्धी से दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर जोरुखाड़ गांव में सड़क के किनारे खड़े पीपल के पेड़ से अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे बाइक चला रहे विष्णु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में रीवा-रांची राजमार्ग पर मंगलवार की रात पीपल के पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। झारखंड के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र निवासी विष्णु कुमार ( 20 ) पुत्र अजय हरिजन एवं उसका फुफेरा भाई दिलीप कुमार (20) पुत्र विन्ध्येश्वरी निवासी बुटबेढ़वा थाना विंढमगंज मंगलवार की रात दस बजे दुद्धी से दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर जोरुखाड़ गांव में सड़क के किनारे खड़े पीपल के पेड़ से अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे बाइक चला रहे विष्णु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजवाया। विंढमगंज थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल  पर मौजूद पीपल के पेड़ की वजह से दो महीने के भीतर चार मौतें हो चुकी हैं। पेड़ कटवाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें