करमा। थाना क्षेत्र के असना गांव में बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिया से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के जुड़वरिया निवासी दीपक (22) पुत्र राम संजीव बाइक से कहीं जा रहा था। वह असना गांव के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। इससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। जीजा मनोज कुमार उसे घायलावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
बाइक के धक्के से वृद्धा घायल
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में बृहस्पतिवार शाम गांव में पैदल जा रही वृद्धा समुंदरी देवी (70) तेज रफ्तार बाइक के धक्के से घायल हो गई। परिजनों ने घायल वृद्धा को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।