फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़-खलियारी मार्ग पर शुक्रवार को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। ट्राली के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार का सिर कुचल गया। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामगढ़-खलियारी मार्ग पर नगवां ब्लॉक मुख्यालय के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार वैनी से रामगढ़ की ओर जा रहा था। अचानक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बाइक सवार को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे बाइक सवार का सिर ट्राली के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना रायपुर पुलिस को दी गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान सुकालू गुप्ता (50) निवासी पुरना कला थाना पन्नूगंज के रूप में हुई। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को चालक सहित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
खड़े ट्रक में भिड़ा बाइक सवार, हालत गंभीर
सलखन। चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी में शुक्रवार को खड़े ट्रक में टकराकर बाइक सवार जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। मारकुंडी ओबरी निवासी दीपक तिवारी (22) शुक्रवार की सुबह बाइक से सलखन की ओर जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर अवई के समीप खड़े ट्रक में टकरा गया। लोगों ने घायल दीपक को निजी साधन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें