रामगढ़। पन्नूगंज थाने के पास रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। लालबिहारी (47) पुत्र बलिराम निवासी पनौरा थाना मांची रामगढ़ से नेवारी अपने भाई रामनरेश की पत्नी के तेरहवीं में जा रहा था इसी बीच पन्नूगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे लाल बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।