स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पास शुक्रवार की शाम मिनी बस की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
किरबिल गांव निवासी चंद्रिका प्रजापति (21) पुत्र अर्जुन प्रजापति गांव के रहने वाले ही अपने साले विवेक (12) पुत्र रामनंदन प्रजापति के साथ देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बभनी की ओर से तेज रफ्तार आ रही मिनी बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सवार सवार सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी तेज थी कि विवेेेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन चंद्रिका को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन चंद्रिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इससे दोनों परिवारों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। एसआई तेरसू यादव ने बताया कि विवेक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।