फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के पास सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों शादी की खरीदारी के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

जोरुखाड़ गांव के प्रधान विमल यादव ने बताया कि गांव निवासी वीरेंद्र की शादी 12 मई को है। जोरुखाड़ से बरात झारखंड के गढ़वा जिले में जानी है। शादी की तैयारी के लिए ही वीरेंद्र गांव के ही जितेंद्र (20) पुत्र रामकेश्वर के साथ दुद्धी गए थे। देर रात खरीदारी कर लौटने के बाद सामान रखकर वह दोबारा गांव में घूमने निकल गए। गांव के बाहर रांची-रीवा मार्ग पर विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोग उन्हें दुद्धी सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरेंद्र को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें