फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना अंतर्गत बेलखुरी मोड़ के पास मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना रात करीब एक बजे की है। बाइक सवार राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे थे। बेलखुरी मोड़ के पास ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़ी थी। सामने अचानक आए दूसरे वाहन से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। गश्त पर निकली पुलिस ने सड़क पर पड़े घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान म्योरपुर के कुंडाडीह निवासी बसंतलाल (39) के रूप में हुई। घायल युवक अरुण मौर्य (35) गाजीपुर जिले के मनौरा गांव का निवासी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें