फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जवारीडाड़-गुरमुरा मार्ग पर बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के गुरमुरा में सडक हादसा के बाद लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
हाथीनाला। चोपन थानाक्षेत्र के जवारीडाड़-गुरमुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार बुद्धू कुमार (30) की मौत हो गई। उसका साथी गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाइक सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। बुद्धू कुमार गुरमुरा निवासी गुड्डू कुमार के साथ जवारीडाड़ बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सड़क किनारे लगे संकेतक पोल से टकराई और करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। बुद्धू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डू कुमार को नजदीकी अस्पताल और फिर सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया है। बुद्धू कुमार मूल रूप से मारकुंडी का निवासी था और गुरमुरा में ससुराल में रहता था। उसके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें