डाला। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाजार स्थित एक टायर हाउस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल मंगलवार की रात चोरी हो गई। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित बाजार में आवास के सामने प्रवीण कुमार दूबे ने अपनी बाइक मंगलवार की रात खड़ी किया था। बुुधवार की सुबह सो कर उठे और बाहर गए तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। उन्होंने मामले की सूचना डाला चौकी पुलिस को दी है।