फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक लदे कंटेनर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। उत्तराखंड के हरिद्वार से हीरो बाइक लेकर अनपरा जा रहे एक बड़े कंटेनर में आग लग गई। अगलगी से 15 से अधिक बाइक जल गईं। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह गश्त पर निकले थे। उस समय मुर्धवा की ओर से एक कंटेनर बाइक लादकर जा रहा था। जब उन्होंने देखा कि कंटेनर से धुआं निकल रहा है तो कंटेनर चालक को तत्काल वाहन को खाली स्थान पर ले जाने के लिए निर्देशित किया। वाहन को खाली स्थान पर ले जाकर रोकवाया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। जब कंटेनर को खोला गया तो उसमें बहुत तेजी से आग धधक रही थीं। कंटेनर में ऊपर और नीचे दो लेयर में कुल 50 गाड़ियां लदी थीं। चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि 15 से अधिक बाइक जलने का अंदेशा है। गाड़ियां हरिद्वार से औड़ी मोड़ स्थित हीरो के शोरूम में जा रही थी। वाहन चला रहे चालक विशेष पुत्र भगवंत निवासी ग्राम संचोला थाना परवाई जनपद रामपुर इस हादसे में बाल-बाल बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें