फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल-आरंगपानी मार्ग स्थित जंगल में बृहस्पतिवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार किशुन बिहारी (27) की मौत हो गई। उसका साथी अमृत सागर (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरंगपानी निवासी किशुन बिहारी (27) अपने साथी अमृत सागर (25) के साथ बाइक से किसी काम से म्योरपुर जा रहे थे। आरंगपानी जंगल के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशुन बिहारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमृत सागर का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एसआई ब्रह्मजीत भारद्वाज को भेजा गया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें