रेणुसागर। अनपरा थानाक्षेत्र के अनपरा मोड़ पर बाइक सवार ट्रेलर की चपेट मे आने से बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे मे ले लिया है।
एसआरटी बीना निवासी राजेन्द्र साकेत उम्र 26 वर्ष औड़ीमोड़ से काम कर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही अनपरा मोड़ के समीप पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ने अचानक हाइवे पर गाड़ी मोड़ दिया जिस कारण बाइक सवार राजेन्द्र उससे टकरा कर फोरलेन के दूसरी ओर जा गिरा। घटना देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस दौरान बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसके सिर से लगातार खून बहने वह लहुलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसके सिर पर पांच टांके लगाये और उसे सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे मे ले लिया है।