फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। एडीएम वागीश कुमार शुक्ल को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम को संबोधित 16 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। प्रांत उपाध्यक्ष रामजी मौर्य ने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल किसानों और उनके हितों को याद करते हैं, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद वे किसानों को भूल जाते हैं। जिला प्रवक्ता ज्योति जंग सिंह और जिलामंत्री प्रभुपाल मौर्य ने उर्वरक की कालाबाजारी, समितियों पर समय से उर्वरक उपलब्ध न होने और खतौनी में अंश का निर्धारण न होने से फार्मर रजिस्ट्री न हो पाने की समस्याओं को उठाया। ब्लाक अध्यक्ष घोरावल रामबिलास मौर्य ने ग्रामीण अंचलों में अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति की मांग की। टमाटर, मिर्च, सिंचाई और विपणन जैसे मसले पर भी आवाज उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें