फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन, छतों से हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
दुद्धी के श्री संकट मोचन मंदिर मेन चौक पर भरत मिलाप के बाद चारो भाईयों के साथ प्रभु श्रीराम। संवा? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के श्रीसंकट मोचन मंदिर चौक पर बृहस्पतिवार की रात भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन हुआ। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघभन का मिलन होते ही समूचा इलाका जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। घरों की छत से पुष्प वर्षा कर लोगों ने चारों भाइयों का सजल नैनों से स्वागत किया। यह नजारा देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर के प्रांगण में विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर स्रे आकर्षक ढंग से सजाये गए मंच पर जनक नंदिनी और भक्त हनुमान के साथ मंचासीन चारों भाइयों के नयनाभिराम झांकी की झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। तहसील परिसर स्थित रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम, माता जानकी व वीर हनुमान के साथ रथ पर सवार होकर अयोध्या की ओर बढ़े।
शोभायात्रा रामनगर, बस स्टैंड होते हुए बीड़ी पत्ता गोदाम तक गई। लोग जगह जगह रथ को रोककर पूजन अर्चन करते रहे। भगवान श्रीराम की खड़ाऊ रख उनकी ध्यान में लीन भरत व शत्रुघभन के समक्ष हनुमान पहुंचे और प्रभु श्रीराम के आगमन की सूचना दी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की खबर सुनते ही भैया भरत प्रभु श्रीराम की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े और उनसे लिपट गए।
विज्ञापन

पूजन अर्चन के बाद रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक ह्रुआ। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ आशीष मिश्रा, प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार, कोतवाल श्रीकांत राय, दिग्विजय सिंह, चंद्रिका बाबू आढ़ती, गणेश जौहरी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, सचिव कमल कानू, विकास क्लब अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, सचिव मोती अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, राकेश श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, दिलीप आदि मौजूद रहे।

दुद्धी के श्री संकट मोचन मंदिर मेन चौक पर भरत मिलाप करते प्रभु श्रीराम।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें