शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भदोही और मऊ के बीच खेला गया। भदोही ने शानदार जीत दर्ज की। भदोही के हर्ष मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं चार मैचों में 63 रन बनाने और 12 विकेट लेने वाले मऊ के कप्तान आकाश राजपूत को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, प्रकाश पॉली क्लीनिक के डॉ. एचपी सिंह, डॉ. ललिता सिंह व वैभव जालान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। टॉप जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही ने 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। हर्ष ने 30 गेंद पर पांच चौकों की मदद से 52, संदीप भारती ने 15 गेंद पर 27 और कृष्णा व मो. उमर ने 11-11 रनों का योगदान दिया। मऊ के कप्तान आकाश राजपूत ने 4, परवेज शेख और पवन महंत ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मऊ की टीम ने 17.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 98 रन बनाए। भदोही ने 48 रनों से जीत दर्ज की। मऊ के नितेश पटेल ने 11, अंशुमान ने 13, आकाश सिंह ने 14 रन बनाए। भदोही के इमरान और मो. उमर ने दो-दो, भानु प्रताप ने 4 विकेट हासिल किया। अतिथियों ने विजेता टीम के कप्तानदीपांकर सिंह को 35000 और उपविजेता टीम के कप्तान आकाश राजपूत को 25000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। बेस्ट बॉलर आकाश सिंह, बेस्ट कीपर अंशुमान, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार कृष्णा को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज आकाश राजपूत को बाइक मिली। मैच के निर्णायक अंपायर नौशाद खान व खुर्शीद हाशमी रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने किया। स्कोरिंग निलेश विश्वकर्मा व प्रियांशु जायसवाल ने डिजिटल स्कोरिंग की। इस मौके पर भाजपा नेता माला चौबे, बाबू पंकज सिंह, प्रदीप पांडेय, सुरेश सिंह पटेल, राजकुमार केसरी, सुनील श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, इरसान खान, मुन्ना हाशमी, सत्यप्रकाश केसरी, रसूल खान, अरुधेंद्र पटेल, कल्पनाथ चौबे, वकार बाबू, गोलू केसरी, आसिफ खान, शमशेर खान, राजू केसरी, लइक सिद्दीकी, विवेक नागर, अफरोज खान, पंकज केसरी आदि मौजूद रहे।