दुद्धी ।तहसील क्षेत्र के म्योरपुर ब्लॉक के बभनडीहा गांव के किसानों से पैसा लेकर गलत तरीके से पट्टा देने के मामले में शनिवार को गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया । उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रकाश चंद ने लेखपाल को निलंबित किया है। इस बाबत तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के बभनडीहा गांव में किसानों को पैसा लेकर पट्टा देने के नाम पर अवैध रुपए की वसूली किए जाने के मामले में वीडियो वायरल हुई थी। उक्त मामले की जांच डीएम ने एसडीएम को सौंपी थी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर लेखपाल अलाउद्दीन को निलंबित कर दिया गया है।