फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों ने कराया डाटा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। जिले के सभी ब्लॉकों में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के डाटा संशोधन के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में तीन फरवरी तक डाटा सुधार किया जाएगा। राबर्ट्सगंज ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि गोदाम प्रभारी अमरेश कुमार की अध्यक्षता में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का डाटा सुधार किया गया। इस दौरान किसानों की लंबी लाइन लगी रही। इस मौके पर राबर्ट्सगंज ब्लॉक पर पंजीकरण किया गया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, संदीप, सुखदेव, प्रेमशंकर, कांताप्रसाद, रमेश, रामबाबू, राजेन्द्र, आदि रहे। घोरावल ब्लॉक मुख्यालय खरुआंव के परिसर में राजकीय कृषि बीज गोदाम कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने डाटाबेस में सुधार कराया। कृषि विभाग के राकेश सिंह ने बताया कि जिन पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि नही मिल रहा है अथवा जिन्हें कोई समस्या आ रही है,उनकी समस्याओं का समाधान इस शिविर में किया जा रहा है।जिन किसानों की आधार संख्या गलत है अथवा आधार कार्ड में उल्लिखित नाम के अनुरूप डाटाबेस में नाम फीड नही है।उनके कागजात में सुधार किया जा रहा है,जिससे उन्हें सम्मान निधि का फायदा मिल सके।इसी तरह जिले के अन्य राजकीय बीज भंडारों पर शिविर लगाकर डाटा सुधार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें