फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार पर मधुमक्खियों ने बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में रेणुकूट से पिकनिक मनाने आए एक परिवार पर शुक्रवार को मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले में बालक समेत चार लोग घायल हुए। सभी को दुद्धी अस्पताल ले जाया गया। हाथीनाला थाना प्रभारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि बायो डायवर्सिटी पार्क में पिकनिक मनाने रेणुकूट के सत्य प्रकाश अवस्थी सपरिवार आए थे। हाथीनाला पार्क में लगे मधुमक्खी के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया, जिससे मधुमक्खियों ने पार्क में आए लोगों को काटना शुरू कर दिया। इससे पार्क में भगदड़ मच गई। मधुमक्खी के हमले से सत्य प्रकाश अवस्थी (58), आशा अवस्थी (56), अविनाश अवस्थी (30) और ओम अवस्थी (6) घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले की सूचना सैलानियों ने पीआरवी-112को फोन पर दी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए दुद्धी सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें