फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर शामिल हुए 860 परीक्षार्थी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में बीएड प्रवेश परीक्षा कक्ष में निरीक्षण करते प्रधानाच? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। कुल पंजीकृत 989 परीक्षार्थियों में से 860 ने परीक्षा दी और 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइज कराने और मॉस्क लगा देखकर ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने दोनों पालियों में केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज, आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में प्रवेश परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हुई परीक्षा में परीक्ष केंद्र आदर्श इंटर कालेज में पंजीकृत 300 परीक्षार्थियों में से 282 उपस्थित और 18 अनुपस्थित रहे। राजा शारदा महेश इंटर कालेज में 300 में से 256 उपस्थित और 44 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में 300 में 253 उपस्थित और 47 अनुपस्थित रहे। जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय में 89 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 69 परीक्षार्थी उपस्थित और 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में आदर्श में 282, राजा शारदा महेश में 257, राजकीय बालिका में 253 और राजकीय महिला महाविद्यालय में 68 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 989 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 860 परीक्षार्थी उपस्थित और 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीछिनंग मशीन की व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षार्थियों को सैनिटाइज करने के बाद हीै परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। चारो परीक्षा केंद्रों आदर्श इंटर कालेज में पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खरवार, राजा शारदा महेश इंटर कालेज में जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ऋतुराज सिंह और राजकीय महिला महाविद्यालय में उप निबंधक नीरज कुमार पांडेय को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था।अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर केएस पांडेय, एएसपी ओपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान प्रत्येक केंद्र पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें