फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक भवन में गोबर-भूसा देख बीडीओ हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी दुद्धी मनीष मिश्रा ने बुधवार की दोपहर ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के बगल में खाली पड़ी भूमि का चयन खेल स्थल के लिए किया गया। ग्राम विकास अधिकारी अरशद खान को निर्देश दिया कि जल्द ही कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू करें। खेल मैदान न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाएं सामने नहीं आ पाती हैं। गांव में खेल का मैदान होने से खिलाड़ियों को तैयारी करने में सुविधा होगी। लोगों को सुबह टहलने के लिए भी एक बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं रामलीला मैदान में बने सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण किया। इसमें एक दुकानदार को दुकान लगाते पाया। दुकान को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। वहां गंदगी देख कर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। सांस्कृतिक भवन में गोबर व भूसा रखा मिला। इस पर कमरे को साफ सुथरा करा कर ताला लगाने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर बीओ पीआरडी धर्मेंद्र सिंह, वसीम खान, दीपक गुप्ता, काशी मुनि, संजीत गुप्ता, सीताराम चंद्रवंशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें