फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत की बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लाक परिसर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। विकास के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधायक रामदुलार गोंड ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गांवों के विकास के लिए सामंजस्य बनाकर काम करने पर जोर दिया। प्रमुख रंजना चौधरी ने विकास के बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें कोई तवज्जो नहीं देकर अपमान किया जा रहा है। जनता के प्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हें बैठकों में शामिल नहीं किया जाता। बीडीसी सदस्य को गांव में हैंडपंप लगाने का भी अधिकार नहीं दिया गया है। सदस्यों का कहना था कि पिछले वर्ष से कोई भी काम नहीं दिया गया। गांव में विकास कार्य न होने से जनता में उनके प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। इस अवसर पर बीडीओनीरज तिवारी, एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, नकछेदी यादव, दिनेश यादव, त्रिभुवन यादव, राघवेंद्र सिंह, आशा यादव, अरसद खां, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें