फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रदर्शन करते क्षेत्र पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सहायक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने समेत अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सदस्यों ने डीएम को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।वक्ताओं ने कहा कि 31 अगस्त को ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने सदस्यों के प्रश्न का विवादत उत्तर दिया। अधिकांश ग्राम पंचायतों में खुली बैठक नहीं हो रही है। इसकी जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत से संबंधित अधिकार व कर्तव्य के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण मिले। कहा कि ग्राम पंचायत में कौन से कार्य कितने की लागत से कराया जा रहा है कि सूचना मांगने पर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था हों। इस मौके पर अध्यक्ष मनीराम पटेल, संयोजक राजेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, अशोक कुमार, रमेश, नीरज, अरविंद, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें