फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी संचालक ने वृद्धा के खाते से निकाले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में संचालित एक स्टेट बैंक के बीसी संचालक ने वृद्धा के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वार्ड नंबर दस निवासी राजपति देवी का आरोप है कि रामनगर ग्राहक सेवा केंद्र पर आवास की तीसरी किस्त आने के बाबत खाते में पैसा चेक करवाने गई थी। बीसी संचालक ने अंगूठा लगवाकर उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसको जानकारी तब हुई जब अधूरे नगरीय प्रधानमंत्री आवास की जांच करने के लिए जेई समेत अन्य अधिकारी उसके घर गए। उन्होंने बताया कि आपकी तीसरी किस्त आ चुकी है तो आवास क्यों नहीं बनवा रही? महिला का कहना है कि उसने तीसरी किस्त का पैसा निकाला ही नहीं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बीसी केंद्र पर पहुंचकर छानबीन की। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे न लगे होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें