फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में मूलभूत सुविधाएं नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित सभी मदरसों की जांच शुरू हो गई है। एसडीएम की अगुवाई में टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अब तक की जांच में अधिकांश मदरसों में मूलभूत सुविधाएं न होने की पुष्टि हुई है। जांच शुरू होने से नियमों को दरकिनार कर मदरसों का संचालन करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 45 मदरसे संचालित हो रहे हैं। कई मदरसों को मान्यता भी नहीं है। बावजूद उनमें बच्चे पढ़ रहे हैं। जिले में कितने मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है। डीएम ने चारों तहसील के एसडीएम की अगुवाई में टीम गठित की है। यह टीमें अपने-अपने क्षेत्र के मदरसों की जांच में जुटी हैं। अब तक की जांच में अधिकांश मदरसों में मानक के अनुसार कमरे नहीं मिले हैं। शौचालय, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं है। इतना ही नहीं पूर्व में शासन और प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराए गए धन का कौन-कौन से काम कराए गए है इसका रिकार्ड तक नहीं है। मदरसों के प्रबंधकों की ओर से भी समुचित रिकार्ड मुहैया नहीं कराया जा रहा है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि शासन के आदेश के क्रम में मदरसों की जांच कराई जा रही है। निर्धारित समयसीमा के भीतर जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें