वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) को यूरोपियन स्टैंडर्ड की प्रतिष्ठित संस्था यूनिफ की ओर से इंटरनेशनल रेलवे इंडस्ट्री स्टैंडर्ड का आईएसओ का नवीनतम स्टैंडर्ड आईएसओ 22163 का सिल्वर ग्रेड प्रमाण-पत्र दूसरी बार दिया गया है। बरेका भारत की पहली रेलवे लोकोमोटिव निर्माण इकाई है, जिसे यह प्रमाण-पत्र मिला है। बरेका के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल इंजनों के साथ-साथ विद्युत इंजनों की मांग में भी वृद्धि होने की संभावना है। महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने बताया कि प्रमाण-पत्र के लिए दस उच्च गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य होता है। संवाद