दुद्धी। जिले में बारिश नहीं होने से किसान बेहाल है। बारिश के लिए लोग तरह-तरह के टोटके कर रहे हैं। बारिश न होने से किसानों की फसल खराब हो रही है। बारिश के लिए शुक्रवार को दुद्धी क्षेत्र के मझौली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के डीहवार बाबा स्थल से मेढ़क की बरात निकाली गई। हल्दी की रश्म कर डीजे पर नाचते गाते झूमते बाराती दुमहानन गांव में मेंढकी के पास पहुंचे। जहां दो गांव के लोगों ने मिलकर इस शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया। आदिवासी क्षेत्र मझौली गांव के बैगा रामवृक्ष ने कहा की पारंपरिक तरीके से प्राकृतिक पूजा पाठ कर मेंढक-मेंढकी के शादी कराई गई। बताया कि मेढक-मेढकी की शादी कराने से अच्छी बारिश होती है।