फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकान में मिला प्रतिबंधित पॉलिथीन, 1900 का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत घोरावल नगर पंचायत में प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल के विरुद्ध बुधवार को अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब दो दर्जन दुकानों की जांच की गई। इसमें दो दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल पाए जाने पर कुल 1900 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इस संबंध में घोरावल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय ने बताया कि बुधवार को घोरावल नगर में पुलिस फोर्स के साथ थर्माकोल और पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर दो दर्जन दुकानों की सघन जांच की गई। जांच में नगर में एक दुकान में 500 ग्राम व दूसरी दुकान से 200 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पाया गया। जिस पर दोनों दुकानदारों से क्रमश 1700 रुपये व 200 रुपये कुल मिलाकर 1900 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी कि यदि पॉलिथीन और थर्माकोल दोबारा पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर घोरावल चौकी प्रभारी वंशनारायण राय, नगर पंचायत के संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें