फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खुले में बेचे जा रहे मांस की बिक्री पर लगाएं रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी डीएम सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में नवरात्र और अन्य त्योहार को देखते हुए खुले में बेंचे जा रहे मांस पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मिलावट पर अंकुश के लिए नमूने लेने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने सभी शराब की दुकानों, पीडीएस के गोदाम एवं दुकानों, आईसीडीएस के गोदामों, सभी शेल्टर हाउस, बाल सुधार गृह, आश्रम पद्धति विद्यालय तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत लाइसेंस/पंजीकरण से आच्छादित कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इट राइट स्कूल योजना से सभी आवासीय विद्यालय को आच्छादित करने को कहा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को एसडीएम से समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार सैंपलिंग की कार्रवाई करने और खुले में बेचे जा रहे मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा। सीएचसी, पीएचसी एवं जिला अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करते हुए सरकारी अस्पताल, वेयर हाउस सेंट्रल वेयर हाउस व कास्मेटिक के भी नमूने संग्रहित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डाॅ.अश्वनी कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें