सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पट्टाधार ों को छोड़कर अन्य लोगों के लिए नदियों व तालाबों आदि में मछली मारने पर प्रतिबंध लगा दिया है। खास तौर से उन मछलियों को मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है जो प्रजननशील हैं। बताया कि यह आदेश उन सभी तालाबों, जलाशयों, नदियों की समस्त जल धाराओं र प्रभावी होगा, जो सोनभद्र जिले की स ीमा में हैं और व्यक्तिगत अथवा धार्मिक नहीं घोषित किये गये हों।