घोरावल क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बैडमिंटन बाली बाल कोर्ट का उद्घाटन नगर पंच?
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या दुद्धी प्रथम परिसर में वॉलीबाल व बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने वॉलीबाल कोर्ट और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार यादव ने बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। यहां चेयरमैन ने कहा कि आज के परिवेश में स्वस्थ्य व निरोग काया सबसे आवश्यक है। इसके लिए खेलकूद, शारीरिक व्यायाम बेहद जरूरी है। उन्होंने मैदान में फ्लड लाइट की भी व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार यादव ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए खेलकूद आवश्यक है। ब्लॉक दुद्धी के परिषदीय बच्चे प्रदेश स्तर तक बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। प्रधानाध्यापक शकील अहमद, नीरज कुमार, अवधेश कन्नौजिया, यूसुफ अंसारी, खेल शिक्षक यशवंत सिंह, संजीव, शिवनाथ, शेष कुमार, राजेश कन्नौजिया, मनोज यादव, अजीत कुमार, दयाशंकर, लोकपति वर्मा आदि उपस्थित थे।संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।