महुली क्षेत्र में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते राज्य मंत्री संजीव गोंड।
- फोटो : SONBHADRA
विकास खंड दुद्धी के महुली में चल रहे 76वां अंतरराज्यीय राजा बरियार शाह मेमोरियल फुटबॉल महाकुंभ का भव्य समापन समारोह मंगलवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में बाबतपुर की टीम ने गोरखपुर को 1-0 गोल से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुख्य अथिति सूबे के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड रहे ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल ही जीवन का राज है। खेल से ही खिलाड़ी का एवं समस्त व्यक्ति का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। इस मौके पर उन्होंने कमेटी को एक ऑडिटोरियम की सौगात दी। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य रामसकल एवं भाजपा जिलाधमयक्ष अजीत चौबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पांच राज्यों की 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक दुद्धी विधायक रामदुलार गोड़ ने कमेटी द्वारा फुटबॉल के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के अध्यक्ष अशोक चौबे ने सभी मेहमान अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। मुख्य अतिथि द्वारा बिजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान किया गया।