फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रयागराज को हराकर आजमगढ़ बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। राजा चंडोल इंटर कॉलेज लीलासी के मैदान में आयोजित 39वीं अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में प्रयागराज को हराकर आजमगढ़ की टीम ने खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आर्यावर्त बैंक शाखा लीलासी के प्रबंधक कमल कुमार पातर रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में आठ शहरी टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें रायपुर साईं हास्टल छत्तीसगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज देव एकेडमी, आजमगढ़, गोरखपुर समेत कई टीम प्रतिभाग किया। ग्रामीण टीमों में कोहरथा की टीम ने मूर्ता को क्रमशः 25-18 व 25-23 ग्रामीण विजेता का खिताब जीत लिया। शहरी टीमों का फाइनल मुकाबला रविवार की रात नौ बजे तक खेला गया। प्रयागराज को लगातार दो सेटों में 25-22, 25-23 से हराकर आजमगढ़ की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। उप विजेता टीम प्रयागराज को 11 हजार रुपये, ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए आजमगढ़ के समीर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड, प्रकाश पाॅली क्लीनिक के डाॅ. एचपी सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, आनंद जी, चंद्रप्रकाश, रामकुमार, अशोक कुमार शर्मा, कमलेश पांडेय, डाॅ. लवकुश प्रजापति, जयंत प्रसाद, रविकांत गुप्ता, रामनरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें