फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सप्ताह में दो-तीन दिन ही खुलता है आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीज परेशान

विज्ञापन
रेणुकूट के हिंडाल्को कॉलोनी ​स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट। एक तरफ सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए नए अस्पताल खोलने और सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रही है। वहीं रेणुकूट क्षेत्र का आयुर्वेदिक चिकित्सालय बदहाल व्यवस्था का शिकार बना हुआ है। अस्पताल सप्ताह में केवल दो-तीन दिन ही खुलता है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आयुर्वेदिक उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रेणुकूट के हिंडाल्को कॉलोनी में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल में अक्सर ताला लटका रहता है। मरीज उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भरोसा रखने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में वर्तमान में केवल डॉ. प्रवीण मिश्र की तैनाती है। एक चौकीदार है, जो अवकाश पर चल रहा है। बताया जाता है कि वर्ष 2022 तक इस चिकित्सालय में पांच कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण के बाद उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हुईं। परिणामस्वरूप आज अस्पताल में सिर्फ एक चिकित्सक और एक चौकीदार ही रह गए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि अस्पताल नियमित रूप से खुले और पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति की जाए तो बड़ी संख्या में लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन और आयुष विभाग से इस आयुर्वेदिक अस्पताल में आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में डॉ. प्रवीण मिश्र का कहना है कि नए स्टाफ नर्स की तैनाती हुई है, तब से नियमित अस्पताल खुल रहा है। एसआईआर में ड्यूटी लगने और अन्य कार्यों की वजह से अस्पताल के संचालन में थोड़ी परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें