फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या को लेकर अराजक तत्वों की तैयार हो रही कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि का पूजन-अर्चन होगा। इसको लेकर जिले का पुलिस मकहमा पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और खुफिया एजेंसियों से ऐसे लोगों के बारे मेें रिपोर्ट मांगी है जो लोग अयोध्या मामले को लेकर अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। जिले में 22 टीमें गोपनीय ढंग से अराजक तत्वों की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।गौरतलब हो कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या पहुंच कर श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की सूचना से पूरे देश के साथ ही सोनभद्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। रोक के बावजूद कुछ लोग अयोध्या में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में जुटे हैं तो कई अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अधीनस्थों को खुशी के माहौल में कोई खलल पैदा न करें, इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क रहने का फरमान जारी किया है। एसपी के निर्देश पर जिले के 22 थाना क्षेत्रों में पुलिस की एक-एक टीमें ऐसे व्यक्तियों के बारे में रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है जो लोग भूमि पूजन को लेकर सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर टिप्पणी कर अशांति का माहौल पैदा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक टीमों को एक भी अराजक तत्व नहीं मिले हैं। फिर भी पुलिस द्वारा उन्हें चिह्नित करने की कार्रवाई जारी है। सभी सर्किल आफिसरों को इसकी मानिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या को लेकर पूरी तरह से सर्तकता बरती जा रही है। मातहतों को निर्देशित किया गया है कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें