रेणुकूट में कोरोना से बचाव के प्रति जागरुक करते हिण्डाल्को के सीओओ एन. नागेश
- फोटो : SONBHADRA
रेणुकूट। हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ एन नागेश ने हिंडाल्को कॉलोनी परिसर में घूम-घूम कर ध्वनि यंत्रों के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पूरे जोरों पर है। यह पहले से भी ज्यादा तेजी से फैल रही है। रोज बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे है और अपने कालोनी में भी संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण में सहयोग करते हुए कहा कि जितना हो सके दैनिक उपयोग के लिए दूध, सब्जी, फल, किराना का सामान आदि होम डिलिवरी के द्वारा घर पर ही मंगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उक्त का पालन सुनिश्चित होने पर ही कोरोना की इस भयावह फैलाव को रोका जा सकता है और हम इससे बचे रह सकते हैं।