सोनभद्र। एडवोकेट काउंसिल आफ इंडिया की उत्तर प्रदेश सलाहकार समिति की संस्तुति पर समिति के अध्यक्ष नित्यानंद द्विवेदी एडवोकेट द्वारा अधिवक्ता पवन कुमार सिंह पटेल को एडवोकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्वांचल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है कि पवन संस्था की प्रतिष्ठा व पद की गरिमा को बनाये रखते हुए अधिवक्ता हित के कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सदैव तत्पर रहेंगें।