फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाई ऊर्जा संरक्षण की अलख

Tue, 08 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली में बिजली बचाओ पखवारे के तहत वनिता समाज की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली।
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में सोमवार की सुबह बिचली बचाओ पखवारे के तहत पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान आवासीय परिसर के लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


पदयात्रा की अगुवाई स्टेशन के कार्यकारी निदेशक  राजेश कुमार भटनागर ने किया। कहा कि ऊर्जा सरंक्षण के जरिए हम देश के तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। इसके लिए सभी को जागरूकता का परिचय देना होगा।  महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, एसके जैन, निरंजन आचार्य टीके राव ने भी ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया।

उधर, वनिता समाज शक्तिनगर की अध्यक्ष शशि भटनागर की अगुवाई में महिलाओं की टोली ने पदयात्रा निकाली और गृहणियों से ऊर्जा संरक्षण में अहम भूमिका निभाने की अपील की।उपाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, सचिव मंजुला सिन्हा ने लोगों को ऊर्जा संरक्षण के फायदे बताए।
विज्ञापन


कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण में काफी मदद मिलेगी।  कार्यक्रम संयोजक विभाग के अमर महाप्रबंधक बीजेसी शास्त्री ने बताया कि बिजली बचाओ पखवारे के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास जारी है।

इससे पूर्व रविवार शाम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संजीवनी चिकित्सालय और कालोनी की महिलाओं के मध्य पखवारे के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कालोनी की महिलाओं की टीम विजयी रही। म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम में भी लोगों ने शिरकत किया।
विज्ञापन


जानाकरी दी गई कि 16 मार्च को कर्मचारी विकास केंद्र में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें