फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर शीघ्र शुरू होगी स्वचालित सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्व मध्य रेलवे से जुड़े सोनभद्र स्थित चोपन जंक्शन के साथ रेणुकूट और सिंगरौली रेलवे स्टेशन की सूरत जल्द ही बदलेगी। इसको लेकर होने वाले कार्यों को जहां रेलवे बोर्ड की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। वहीं, धनबाद रेल मंडल के मंडल संसदीय समिति की बैठक में भी कई कार्यों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

रांची-चोपन एक्सप्रेस का रूट विस्तार सिंगरौली और शक्तिनगर तक जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया। धनबाद में हुई बैठक में सोनभद्र से पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं राबर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री काउंसिल (एनआरयूसीसी) रेल मंत्रालय के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम और राज्यसभा सदस्य रामशकल ने भाग लिया। उन्होंने मंडलीय संसदीय समिति के समक्ष सिंगरौली और शक्तिनगर से चोपन-रेणुकूट-दुद्धी तक चल रहे रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए जाने, चोपन स्टेशन पर वाशिंग लाइन पिट निर्माण कराने, अमृत भारत योजना में चयनित रेलवे स्टेशन चोपन और रेणुकूट स्टेशन पर विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाने और रांची-चोपन ट्रेन का रूट विस्तार करते हुए उसका संचालन सिंगरौली एवं शक्तिनगर तक कराए जाने की मांग रखी।
पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक अविनाश शर्मा और मंडल रेल प्रबंधक धनबाद कमल किशोर सिन्हा ने आश्वस्त किया कि दोहरीकरण कार्य मार्च 2024 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ी का कार्य शीघ्र शुरू कराने की जानकारी दी। चोपन स्टेशन को लेकर भी प्रक्रिया जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। वहीं सिंगरौली रेलवे स्टेशन के बारे में बताया कि उसे विश्व स्तरीय बनाने के लिए डिजाइन तैयार करने और उसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें