फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से आटो पलटा, कई यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल क्षेत्र के बीड़र गांव में दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए ऑटो से टकरा गई। हादसे में आटो सवार कई यात्री घायल हो गए। रजखड़ गांव निवासी मोटरसाइकिल चालक मनोज पटेल ने बताया कि वह अपने साथी पप्पू के साथ दुद्धी से अपने गांव जा रहा था। बीडर गांव स्थित नाफानाला पुलिया के आगे नए पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मारते हुए दुद्धी की तरफ निकल गया। पिकअप के धक्के से बाइक सवार गिर पड़े और ऑटो पलट गया। दुर्घटना में ऑटो चालक श्याम सुंदर (30), यात्री गोविंद पटेल (54), रामचंद्र (6), रामकुमार (29) घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें