फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी गांव के समीप सड़क पर रखे गिट्टी-बालू के चलते मंगलवार की रात श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में चालक सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी वैनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अमित 18 को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव से कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर दर्शन पूजन के लिए मांची थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम गए थे। वहां से देर शाम श्रद्घालु ऑटो में घर बिच्छी आने के लिए निकले। रास्ते में रात करीब आठ बजे खलियारी गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग के किनारे रखी गिट्टी-बालू से बचने के चक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में बिच्छी गांव निवासी बीरू 21, संजय 19, पवन 15, अमित 18, नीरज 18, संदीप 16, संदीप कुमार 22, संजय गुप्ता 21 समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी वैनी भेजवाने के साथ ही ऑटो को सीधा करवाया। डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी संजय गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा सड़क के किनारे गिट्टी-बालू रखा था, उसी के चलते ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें