फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महाकुंभ नहाने गई थी मौसी, घर के गहने लेकर भाग गई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज के एक वार्ड में किशोरी अपनी मौसी के गहने लेकर भाग गई। महाकुंभ से लौटने के बाद घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। राॅबर्ट्सगंज निवासी महिला एक फरवरी को महाकुंभ में स्नान के लिए गई थी। घर पर उसकी बहन की बेटी थी। वह एक साल से यहीं रहकर पढ़ाई कर रही थी। महिला बहन की बेटी के भरोेसे आठ और 10 साल के दो बेटों को छोड़कर गई थी। बताते हैं कि उसके घर चार से पांच महीने से राहुल उर्फ बादल आता-जाता था। महिला ने बताया कि तीन फरवरी को जब मेरे बेटे स्कूल गए थे तभी राहुल दोस्त के साथ घर आया। किशोरी को साथ ले गया। जब वह महाकुंभ से लौटी तो घर में सारे सामान अस्त-व्यस्त थे। आलमारी व बक्से खुले थे। आलमारी में गहने और 20 हजार रुपया भी नहीं थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें