फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक शोरूम संचालक के अपहरण का प्रयास, बदमाशों ने फेंका

विज्ञापन
फोटो-घटना में घायल पीड़ित रोहित
विज्ञापन
ओबरा। नगर में सोमवार देर शाम बाइक शोरूम संचालक रोहित कुमार के अपहरण का प्रयास किया गया। बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारी, उन्हें जबरन कार में बैठाया और फिर कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित कुमार का बाइक शोरूम डिग्री कॉलेज-शारदा मंदिर मार्ग पर स्थित है। वह शोरूम बंद कर घर लौट रहे थे। बिल्ली पोखरा के पास कार सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। विरोध करने पर बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का सदस्य बताया। वे रोहित को थाने ले जाने के नाम पर जबरन कार में बैठाकर नगर से बाहर ले जाने लगे। रोहित ने कार से निकलने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कई बार चलती कार की स्टेयरिंग घुमाने के साथ हैंडब्रेक लगाने का प्रयास किया। इससे परेशान होकर बदमाशों ने पिस्टल की मुठिया से उन पर वार कर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने उन्हें बिल्ली चढ़ाई के पास कार से नीचे फेंक दिया और भाग गए। रोहित ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास पिस्टल भी थी। ओबरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात पीड़ित की चिकित्सीय जांच कराई गई। अज्ञात पांच बदमाशों के खिलाफ अपहरण की कोशिश और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय ने बताया कि अब तक की छानबीन में वारदात के पीछे किसी तरह की लूट या छिनैती का मकसद सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे कोई दूसरा विवाद हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें