फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के पास शनिवार की रात पशु तस्करों ने पिकअप से पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने भागकर किसी तरह से जान बचाई। इसके बाद पीछा कर मवेशियों से भरी पिकअप को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप में तड़प रहे तीन मवेशियों को मुक्त कराते हुए वाहन को सीज कर दिया। पशु तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप हिंदुआरी चौकी प्रभारी कुंवर सिंह और कांशीराम चौकी इंचार्ज बृजेश दुबे फोर्स के साथ मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने बभनौली गांव से राजमार्ग की ओर आ रही एक पिकअप को रोकने का इशारा किया तो चालक ने जान से मारने की नियत से वाहन की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि पुलिस कर्मियों ने भागकर किसी तरह से जान बचाई। वहीं कुछ पुलिस कर्मियों ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया। हालांकि पशु तस्कर भाग निकले। इंस्पेक्टर ने चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह की तहरीर पर बभनौली गांव निवासी शौकत अली, गुलाम नबी, शाहरुख और पिकअप के चालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें