फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकीय टीम पर ग्रामीणों का हमला

विज्ञापन
पथराव में वाहन के टूटे शीशे। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर में बुधवार की शाम करीब छह बजे एनटीपीसी रिहंद के डायमण्ड क्लब में शिफ्ट हुए निजी सिक्युरिटी गॉर्ड का मेडिकल परीक्षण करने आए चिकित्सकीय टीम व गार्डों पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। पत्थरबाजी में खिड़कियों व वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। चिकित्सकीय टीम का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ लेकिन सिक्योरिटी गार्ड के कई जवान घायल हो गए। जिसमें से तीन को ज्यादा चोटें आईं। जिनका एनटीपीसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच-सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीजपुर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि धरिकार बस्ती में एनटीपीसी रिहन्द का डायमंड क्लब बना है। जिसमें बुधवार से सिक्युरिटी के जवानों को कॉलोनी परिसर में हुए टेंडर के तहत ड्यूटी करनी थी। इससे पहले उनका मेडिकल परीक्षण करने के लिए बाहर से चिकित्सकीय टीम आई थी। किसी ने ग्रामीणों में अफवाह फैला दिया कि यहां कोविड केयर सेंटर खोला जा रहा है और यहां कोरोना के मरीजों शिफ्ट हो रहेे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने समूह में पहुंचकर पत्थर बाजी कर भवन के खिड़कियों के शीशे सहित वाहन के शीशे तोड़ दिए। इस हमले में सिक्योरिटी गार्ड के कई जवान घायल हो गए। जिन्हें एनटीपीसी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। भर्ती किए गए जवानों में ज्वाला प्रसाद शाह, शीतल शरण प्रेम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर प्रबन्धन के उच्चाधिकारी और सीआईएसएफ सहित स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। बताया कि स्थानीय पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। निजी सुरक्षा गार्ड के प्रबंधक सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि इन ग्रामीणों का आक्रोश किसी अन्य मामले को लेकर रहा। ऐसे असुरक्षित जगह पर बाहर में गार्डों को खतरा है। एनटीपीसी रिहंद के जनसंपर्क अधिकारी प्रशांक चंद्रा के मुताबिक किसी ने ग्रामीणों में अफवाह फैला दी कि यहां कोविड केयर सेंटर खोलकर कोरोना के मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने मेडिकल कराने पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड के जवानों व चिकित्सकीय टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें