फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, चार लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह। बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता दिवाकर चतुर्वेदी पर कुछ लोगों ने शनिवार की दोपहर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दिवाकर अपने घर के सामने ढाबे पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक से आए चार लोगों ने अचानक उन पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होता देखा हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर बभनी थाने के उप निरीक्षक संजय पाल हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौके से दो बाइक बरामद किया। घायल का उपचार एक निजी क्लिनिक पर हुआ। फिर मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार, देवकुमार पुत्र छोटेलाल, सीताराम पुत्र सोनधारी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें