फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कॅरिअर गाइडेंस मेले में छात्राओं को बताए सफलता के रास्ते, विज्ञान-गणित के मॉडलों ने मोहा मन

विज्ञापन
दुद्धी के जीजीआईसी में छात्राओं के बनाएं रंगोली का अवलोकन करते अ​धिकारी और ​शिक्षक। जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुद्धी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेला एवं विज्ञान-गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को भविष्य के विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने प्रदर्शनी में आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभा कुमारी यादव ने की। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने छात्राओं को उच्च शिक्षा, विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में नवाचार के लिए आगे आएं। विशिष्ट अतिथि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी संतु सरोज रहीं। प्रदर्शनी में छात्राओं की ओर से तैयार विज्ञान एवं गणित के मॉडलों का अतिथियों और निर्णायकों ने अवलोकन किया और सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका अनिता गौड़, डॉ. प्रीति शर्मा, अर्चना, वर्षा और कुमारी गीता सहित विद्यालय के कर्मचारियों का सहयोग रहा। समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें